Get App

ईरान युद्ध का कंडोम पर ये कैसा असर! जानिए कितना महंगा होने का अनुमान आया सामने

condom price: भारत की बड़ी दवा कंपनी मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) ने 21 मई को संकेत दिया कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव और युद्ध लंबे समय तक जारी रहता है और कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं, तो कंडोम की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। वहीं मैनफोर्स कंडोम बनाने वाली कंपनी के पास अगले कुछ महीनों की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त स्टॉक मौजूद है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड May 22, 2026 पर 3:41 PM
ईरान युद्ध का कंडोम पर ये कैसा असर! जानिए कितना महंगा होने का अनुमान आया सामने
US-Iran War : जंग नहीं रुकी तो महंगे हो जांएगे कंडोम!

अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज (Strait of Hormuz) अस्थाई रूप से बंद होने की स्थिति में दुनिया के कई देशों पर बुरा असर पड़ा है। दुनियाभर में तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित होने की सबसे बड़ी वजह स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में जहाजों की आवाजाही थमना है। भारत समेत दुनिया के कई देश फिलहाल इस जंग की वजह से उर्जा संकट का सामना कर रहे हैं। सप्लाई चेन में रुकावट आने से सिर्फ ऊर्जा क्षेत्र ही नहीं, बल्कि दूसरे सामानों की कमी भी हो सकती है और इसका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ सकता है। यहीं नहीं मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव और युद्ध का असर अब कंडोम की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

इन कंपनियों पर जंग का पड़ रहा असर

भारत की बड़ी दवा कंपनी मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) ने 21 मई को संकेत दिया कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव और युद्ध लंबे समय तक जारी रहता है और कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं, तो कंडोम की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, मैनफोर्स कंडोम बनाने वाली कंपनी के पास अगले कुछ महीनों की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ज्यादा बनी रहती हैं, तो कंपनी को बढ़ती लागत का कुछ बोझ ग्राहकों पर डालना पड़ सकता है।

कंपनियों के सामने ये हैं बड़ी दिक्कत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें