'उनके पीछे लात मारूंगा...', कांग्रेस पर ही भड़के मणिशंकर अय्यर, फिर दिया ये विवादित बयान

मणिशंकर अय्यर ने आगे कहा कि, "मैं कांग्रेस पार्टी में हूं, मैंने इसे छोड़ा नहीं है। अगर पवन खेड़ा मुझे निकालने वाले हैं, तो मैं खुशी-खुशी बाहर जाकर उनके पीछे लात मारूंगा।" बता दें कि इससे पहले केरल की कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने अब तमिलनाडु के सीएम एमके स्‍टालिन और केरल के लेफ्ट सरकार की तारीफ की थी

अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 3:28 PM
Story continues below Advertisement
मणिशंकर अय्यर ने तमिलनाडु के सीएम एमके स्‍टालिन और केरल के लेफ्ट सरकार की तारीफ की है।

अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर बड़ा बम फोड़ा है। सोमवार 16 फरवरी को उन्होंने अपनी ही पार्टी पर बड़ा निशाना साधा है। एक तरफ उन्होंने केरल में पिनराई विजयन के फिर से मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी कर दी तो वहीं राहुल गांधी को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि, आज केसी वेणुगोपाल को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली हुई है। पवन खेड़ा जैसे आदमी को पार्टी का आधिकारिक प्रवक्ता बना रखा है। आखिर पार्टी इतनी बड़ी मूर्खता कैसे कर सकती है, वह तो एक कठपुतली हैं।

मणिशंकर अय्यर का विवादित बयान

मणिशंकर अय्यर ने कहा कि, "मैं चाहता हूं कि आप पवन खेड़ा को एक मैसेज भेजें। उसने दिल्ली में एमए बेबी के साथ गठबंधन किया है और वह यहां पिनाराई विजयन के साथ मेरे गठबंधन से परेशान हो रहा है। वह किस तरह का कांग्रेसी है? सबसे बड़ी बात, कोई पार्टी पवन खेड़ा को प्रवक्ता बनाने से ज़्यादा बेवकूफ कैसे हो सकती है? कांग्रेस में लाखों लोग हैं जो एक बेहतर प्रवक्ता बन सकते हैं। यह आदमी सिर्फ़ एक कठपुतली है, वह वही कह रहा है जो जयराम रमेश उसे कहते हैं। वह वही बात दोहराता है, वह प्रवक्ता नहीं है, वह तोता है।"


मणिशंकर अय्यर ने आगे कहा कि, "मैं कांग्रेस पार्टी में हूं, मैंने इसे छोड़ा नहीं है। अगर पवन खेड़ा मुझे निकालने वाले हैं, तो मैं खुशी-खुशी बाहर जाकर उनके पीछे लात मारूंगा।" बता दें कि इससे पहले केरल की कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने अब तमिलनाडु के सीएम एमके स्‍टालिन और केरल के लेफ्ट सरकार की तारीफ की थी। गौरतलब है कि केरल और तमिलनाडु में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मणिशंकर अय्यर ने कहा कि स्टालिन इंडिया ब्लॉक को मजबूत करने के लिए सबसे उपयुक्‍त आदमी हैं। अय्यर ने कहा कि स्टालिन नारेबाजी के बजाय जरूरी मुद्दे उठाने पर ध्यान देते हैं और राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के रास्ते में नहीं आएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।