Get App

NSUI Leader Arrested: ओडिशा रेप मामले में कांग्रेस छात्र नेता गिरफ्तार, 19 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार के आरोप

Congress Student Leader Arrested: एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार (21 जुलाई) बताया कि यह घटना 18 मार्च को हुई थी। लेकिन छात्रा द्वारा रविवार (20 जुलाई) को मंचेश्वर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद प्रकाश में आई। ओडिशा इकाई के अध्यक्ष उदित प्रधान की गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद उन्हें NSUI अध्यक्ष पद से निलंबित कर दिया गया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 21, 2025 पर 12:07 PM
NSUI Leader Arrested: ओडिशा रेप मामले में कांग्रेस छात्र नेता गिरफ्तार, 19 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार के आरोप
Congress Student Leader Arrested: गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद उदित प्रधान को NSUI अध्यक्ष पद से निलंबित कर दिया गया

Congress Student Leader Arrested: कांग्रेस की छात्र शाखा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष उदित प्रधान को एक होटल में 19 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार (21 जुलाई) बताया कि यह घटना 18 मार्च को हुई थी लेकिन छात्रा द्वारा रविवार (20 जुलाई) को मंचेश्वर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद प्रकाश में आई। गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद उन्हें NSUI अध्यक्ष पद से निलंबित कर दिया गया।

अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "छात्रE द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर मंचेश्वर पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई। फिर आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।" अधिकारी ने बताया कि महिला ने NSUI की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष पर यह भी आरोप लगाया कि उसने उसे कथित घटना के बारे में किसी को भी बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।

अधिकारी ने कहा, "आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें दुष्कर्म और आपराधिक धमकी भी शामिल है।" छात्रा की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद यह गिरफ्तारी हुई है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मार्च में एक होटल के कमरे में उसे नशीला पदार्थ देकर उसका यौन उत्पीड़न किया गया था।

न्यूज 18 के मुताबिक, युवती ने ओडिशा पुलिस को बताया कि प्रधान ने उसे रात के खाने पर बुलाया था। इस दौरान उसे कोल्ड ड्रिंक ऑफर की थी, जिसमें उसे लगता है कि कुछ मिलावट थी। आरोपी कांग्रेस नेता को सोमवार दोपहर में अदालत में पेश किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें