Get App

Cyclone Arnab Landfall: 'अर्नब' का तांडव शुरू! चक्रवाती तूफान ने आंध्र तट पर दी दस्तक, ओडिशा से यूपी तक हाई अलर्ट

Cyclone Arnab Landfall: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि जैसे-जैसे तूफान 'अर्नब' जमीन के अंदर की ओर बढ़ेगा, तेज हवाएं और भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, तूफान का केंद्र नरसापुर के पास बताया जा रहा है। इसके अगले चार से पांच घंटों के दौरान तट पर लैंडफॉल की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना जताई गई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 28, 2026 पर 7:38 AM
Cyclone Arnab Landfall: 'अर्नब' का तांडव शुरू! चक्रवाती तूफान ने आंध्र तट पर दी दस्तक, ओडिशा से यूपी तक हाई अलर्ट
Cyclone Arnab Landfall: तूफान अर्नब के आंध्र प्रदेश के तट पर अगले कुछ घंटों तक टकराने की प्रक्रिया जारी रहेगी

Cyclone Arnab Landfall: आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का तांडव शुरू हो गया है। बुधवार (28 अक्टूबर) तड़के आंध्र प्रदेश के तट पर भीषण चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के टकराने (लैंडफॉल) की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि जैसे-जैसे तूफान जमीन के अंदर की ओर बढ़ेगा, तेज हवाएं और भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, तूफान का केंद्र नरसापुर के पास बताया जा रहा है। इसके अगले चार से पांच घंटों के दौरान तट पर लैंडफॉल की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना जताई गई है।

संभावित प्रभाव क्षेत्र में विजयवाड़ा से विशाखापत्तनम के बीच का तटीय इलाका शामिल बताया गया है। प्रशासन ने स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है। चक्रवात 'अर्नब' के प्रभाव के कारण ओडिशा और चेन्नई में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है।

लैंडफॉल की 28 अक्टूबर को तड़के करीब 1:20 बजे काकीनाडा के पास यानम के नज़दीक शुरू हुई। यह चक्रवात यानम के दक्षिण में बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट को पार कर रहा है। इस दौरान हवा की गति 125-135 किमी प्रति घंटा बनी हुई है। हवा के झोंके 150 किमी प्रति घंटा तक पहुंच रहे हैं। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि तूफान की हवाएं कई घंटों तक तेज बनी रहेंगी। उन्होंने कहा, "अगले चार घंटों तक चक्रवात में हवा की गति 125 से 135 किमी प्रति घंटा बनी रहेगी और हवा के झोंके 150 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं। तूफान का अगला हिस्सा जमीन से टकरा चुका है और पूरी प्रक्रिया पूरी होने में लगभग चार घंटे लगेंगे।"

आंध्र प्रदेश में प्रशासन अलर्ट पर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें