चक्रवात 'Ditwah' तमिलनाडु तट के बेहद करीब, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, इन जिलों में होगी आज तेज बारिश

Chennai: डेल्टा क्षेत्रों में भारी बारिश जारी रही, जबकि चेन्नई में बादल छाए रहे और कुछ हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हुई। चक्रवात दित्वा (Ditwah) पूर्वानुमान के अनुसार बंगाल की खाड़ी से पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है। सुबह 5.30 बजे तक, चक्रवात चेन्नई से 400 किलोमीटर दक्षिण और कराईकल से 190 किलोमीटर दूर था।

अपडेटेड Nov 29, 2025 पर 2:13 PM
Story continues below Advertisement
चक्रवात 'Ditwah' तमिलनाडु तट के बेहद करीब, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, इन जिलों में होगी आज तेज बारिश

Chennai: चक्रवात दित्वा (Ditwah) की वजह से डेल्टा क्षेत्रों में भारी बारिश जारी रही, जबकि चेन्नई में बादल छाए रहे और कुछ हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हुई। पूर्वानुमान के अनुसार चक्रवात दित्वा बंगाल की खाड़ी से पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है। सुबह 5.30 बजे तक, चक्रवात चेन्नई से 400 किलोमीटर दक्षिण, पुडुचेरी से 300 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम और कराईकल से 190 किलोमीटर दूर था। IMD ने कहा कि यह चक्रवात श्रीलंका से आगे उत्तर और उत्तर-पश्चिम की ओर 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।

चक्रवात के बंगाल की खाड़ी के पार उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और 30 नवंबर की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी तटों के पास और दक्षिणी आंध्र प्रदेश तट से सटे बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी तक पहुंचने की प्रबल संभावना है।

इस जिले में हुई सबसे अधिक बारिश


शनिवार को, नागपट्टिनम जिले में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई, जहां कोडियाक्करई में 2.5 सेमी, वेदारण्यम में 1.9 सेमी और वेलंकन्नी में 1.3 सेमी वर्षा हुई। रामनाथपुरम और कराईकल में 1-1 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

तमिलनाडु के इन जिलों में बारिश की आशंका

IMD ने तमिलनाडु के कुड्डालोर, डिंडीगुल, मयिलादुथुराई, मदुरै, नागापट्टिनम, पुदुक्कोट्टई, रामनाथपुरम, तंजावुर, तिरुवरुर, चेंगलपट्टू, चेन्नई, कांचीपुरम, थूथुक्कुडी, तिरुनेलवेली, कन्नियाकुमारी, तिरुवल्लुर और विलुप्पुरम जिलों के अलग-अलग इलाकों और पुडुचेरी और कराईकल में दोपहर में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।

IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

IMD ने उत्तरी तमिलनाडु के चार तटीय जिलों में एक या दो स्थानों पर शनिवार को अत्यधिक भारी बारिश (24 घंटे में 20 सेमी से अधिक) के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि चेन्नई और आसपास के 13 अन्य जिलों में उसी दिन भारी से बहुत भारी बारिश (12-20 सेमी) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: Delhi Air Pollution: दिल्ली में जहरीली हवा का कहर, AQI लगातार 15वें दिन ‘बहुत खराब’

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।