Cyclone Ditwah: साइक्लोन दितवाह से तमिलनाडु में 3 लोगों की मौत, इस राज्य में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

Cyclone Ditwah : रविवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई इलाकों में तेज बारिश और तेज हवाएँ चलीं, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोन ‘दितवाह’ तट के और करीब आ गया। इसी खराब मौसम के बीच तमिलनाडु के रेवेन्यू और डिजास्टर मैनेजमेंट मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन ने बताया कि राज्य में बारिश से जुड़े हादसों में तीन लोगों की मौत हुई है

अपडेटेड Nov 30, 2025 पर 2:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Cyclone Ditwah Updates: चक्रवात ‘दितवाह’ भारत की ओर लगातार बढ़ रहा है।

Cyclone Ditwah : श्रीलंका में तबाही मचाने के बाद भीषण चक्रवात ‘दितवाह’ भारत की ओर लगातार बढ़ रहा है। श्रीलंका में तो इस चक्रवात की वजह से भीषण तबाही मची है और बड़ी संख्या में जान-माल का नुकसान हुआ है। अब ये तूफान भारत में किसी भी वक्त नॉर्थ तमिलनाडु, पुडुचेरी और साउथ आंध्र प्रदेश के तटों से टकराएगा। वहीं साइक्लोन दितवाह के चलते बारिश से जुड़ी घटनाओं में तमिलनाडु में तीन लोगों की मौत हो गई। तूतीकोरिन और तंजावुर में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि मयिलादुथुराई में करंट लगने से एक 20 साल के लड़के की जान चली गई।

इन इलाकों में हो रही तेज बारिश

रविवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई इलाकों में तेज बारिश और तेज हवाएँ चलीं, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोन ‘दितवाह’ तट के और करीब आ गया। इसी खराब मौसम के बीच तमिलनाडु के रेवेन्यू और डिजास्टर मैनेजमेंट मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन ने बताया कि राज्य में बारिश से जुड़े हादसों में तीन लोगों की मौत हुई है। मंत्री ने कहा कि भारी बारिश से डेल्टा क्षेत्रों में बड़ा नुकसान हुआ है। करीब 149 मवेशियों की मौत हो गई है और लगभग 57,000 हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित हुई है। उन्होंने स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि थूथुकुडी और तंजावुर में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हुई, जबकि मयिलादुथुराई में 20 वर्षीय युवक की करंट लगने से जान चली गई।

रेड अलर्ट जारी 

भारत मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को उत्तरी तमिलनाडु के लिए रेड अलर्ट जारी किया, क्योंकि साइक्लोन ‘दितवाह’ दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उत्तर दिशा की ओर बढ़ते हुए तट के और करीब आ रहा है। IMD ने सुबह बताया कि तूफ़ान पिछले छह घंटों में लगभग 7 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से आगे बढ़ा है और इसका केंद्र अभी दक्षिण-पश्चिम खाड़ी और उत्तरी तमिलनाडुपुडुचेरी के पास स्थित है। अधिकारियों के अनुसार, दितवाह के असर से तमिलनाडु के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। अगले 24 घंटों में तूफ़ान के उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय हिस्सों के समानांतर आगे बढ़ने की संभावना है, जिससे मौसम और खराब हो सकता है।


साइक्लोन दितवाह के असर से अगले 24 घंटों में तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई जिलों में मौसम बेहद खराब रहने की उम्मीद है। कुड्डालोर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू, पुडुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, अरियालुर, पेरम्बलुर, तिरुचिरापल्ली, चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और रानीपेट जैसे जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों में भी कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।