श्रीलंका में तबाही मचाने वाला तूफान 'Ditwah' अब तमिलनाडु तट के पास, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Chennai: धीमी गति से आगे बढ़ रहे चक्रवाती तूफान दित्वा (Ditwah) की वजह से शुक्रवार को दक्षिणी तमिलनाडु में जबरदस्त बारिश हुई। वहीं, चेन्नई सहित उत्तरी भागों में इस सप्ताह के अंत तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है। बता दें कि इस तूफान ने श्रीलंका में जमकर तबाही मचाई है।

अपडेटेड Nov 29, 2025 पर 11:24 AM
Story continues below Advertisement
श्रीलंका में तबाही मचाने वाला तूफान 'Ditwah' अब तमिलनाडु तट के पास, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Chennai: धीमी गति से आगे बढ़ रहे चक्रवाती तूफान दित्वा (Ditwah) की वजह से शुक्रवार को दक्षिणी तमिलनाडु में जबरदस्त बारिश हुई। वहीं, चेन्नई सहित उत्तरी भागों में इस सप्ताह के अंत तक तेज बारिश की संभावना जताई गई है। बता दें कि इस तूफान ने श्रीलंका में जमकर तबाही मचाई, जिस वजह से 80 से ज्यादा लोगों की जानें चली गई।

इस तूफान ने श्रीलंका के ऊपर बहुत धीमी गति से आगे बढ़ते हुए 15 घंटों में केवल 70 किलोमीटर का सफर तय किया, जिसकी स्पीड घटकर लगभग 3 किमी प्रति घंटा रह गई। उम्मीद है कि जब यह 30 नवंबर को चेन्नई के तट के समानांतर गुजरेगा, तब तक यह गहरे दबाव में बदल जाएगा, लेकिन इसके बावजूद यह व्यापक और भारी बारिश ला सकता है।

'Ditwah' चेन्नई से 470 किलोमीटर दूर


चक्रवात दित्वा अब चेन्नई से 470 किलोमीटर दक्षिण में है। इसके श्रीलंका तट और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से होते हुए उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 30 नवंबर की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे सटे दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की प्रबल संभावना है।

इस चक्रवाती तूफान ने श्रीलंका में तबाही मचाई और 80 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। भारत ने इस द्वीपीय राष्ट्र को मदद भेजने के लिए 'ऑपरेशन सागर बंधु' शुरू किया और राहत सामग्री की पहली खेप नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर INS विक्रांत और फ्रंटलाइन युद्धपोत INS उदयगिरि द्वारा भेजी गई।

IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

IMD ने उत्तरी तमिलनाडु के चार तटीय जिलों में एक या दो स्थानों पर शनिवार को अत्यधिक भारी बारिश (24 घंटे में 20 सेमी से अधिक) के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि चेन्नई और आसपास के 13 अन्य जिलों में उसी दिन भारी से बहुत भारी बारिश (12-20 सेमी) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी गया है।

रीजनल वेदर फोरकास्टिंग सेंटर के निदेशक पी. सेंथमारई कन्नन ने बताया कि शनिवार से हवा की गति बढ़ सकती है, जो 70-80 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और डेल्टा क्षेत्र, आसपास के तटीय जिलों, पुडुचेरी और कराईकल में 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है क्योंकि तूफान तमिलनाडु तट की ओर बढ़ रहा है। आंध्र प्रदेश ने भी नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं और आपदा प्रतिक्रिया बल तैनात किए हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के बीच रायलसीमा और दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। शनिवार के लिए कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट (भारी से बहुत भारी बारिश) जारी किया गया है। रविवार के लिए कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें: Delhi Air Pollution: दिल्ली में जहरीली हवा का कहर, AQI लगातार 15वें दिन ‘बहुत खराब’

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।