Hurricane Melissa: एक ओर 'मोंथा' का कहर, तो दूसरी ओर हैती में 'हरीकेन मेलिसा' के तांडव से 25 की मौत, भारत के इन राज्यों में आज बारिश का अलर्ट

Cyclone Montha: चक्रवात 'मोंथा' ने 28 अक्टूबर की रात को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा-मछलीपट्टनम के पास लैंडफॉल किया था और अब आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है

अपडेटेड Oct 30, 2025 पर 9:25 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
तूफान मेलिसा के कारण हुई मूसलाधार बारिश से दक्षिणी हैती में एक नदी का तटबंध टूटने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई

Cyclone Montha: दुनिया भर में चक्रवातों का प्रकोप जारी है। जहां एक ओर भारत में हाल ही में आए चक्रवाती तूफान 'मोंथा' ने आंध्र प्रदेश के तट से टकराकर तटीय क्षेत्रों में हाहाकार मचा दिया, वहीं कैरेबियन देश हैती में चक्रवात 'मेलिसा' ने मौत का बवंडर ला दिया है, जिसकी वजह से अब तक कम से कम 25 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में चक्रवात 'मोंथा' का असर भले ही कमजोर पड़ रहा हो, लेकिन देश के कई राज्यों में आज भी भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। आइए आपको बताते हैं आज के मौसम का पूरा अपडेट।

चक्रवात 'मोंथा' से आज इन राज्यों में कहर बरपने की आशंका

चक्रवात 'मोंथा' ने 28 अक्टूबर की रात को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा-मछलीपट्टनम के पास लैंडफॉल किया था, अब आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है:


30 अक्टूबर: कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और छींटे पड़ने की संभावना है।

30 अक्टूबर से 1 नवंबर: इस दौरान गुजरात राज्य में भी बारिश के आसार हैं।

मराठवाड़ा: 29 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है।

तमिलनाडु: 'मोंथा' के कमजोर पड़ने के बावजूद, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश का असर बना हुआ है। तमिलनाडु के कई हिस्सों में रात में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि अगले सात दिनों तक भी मौसम नम और बादलयुक्त रहेगा।

हैती में 'मेलिसा' का जानलेवा तांडव

कैरेबियन सागर में सक्रिय चक्रवात 'मेलिसा' ने हैती में भारी तबाही मचाई है। स्थानीय अधिकारियों के हवाले से CNN ने बताया है कि तूफान मेलिसा के कारण हुई मूसलाधार बारिश से दक्षिणी हैती में एक नदी का तटबंध टूटने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। पिछले एक हफ्ते से यह क्षेत्र मूसलाधार बारिश से त्रस्त है, जहां 30 सेमी से अधिक बारिश का अनुमान है। जमैका में भी अधिकारियों ने तूफान प्रभावित सेंट एलिजाबेथ पैरिश से चार शव बरामद किए हैं। राहत और बहाली का काम जारी है, लेकिन द्वीप का लगभग 77% हिस्से पर अभी भी बिजली कनेक्टिविटी बाधित है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।