Get App

Bihar BJP President: बिहार बीजेपी को मिला नया मुखिया, संजय सरावगी को पार्टी ने सौंपी कमान

Bihar BJP President: बता दें कि संजय साल लगातार 20 सालों से विधायक हैं। 2025 में पहली बार वो दरभंगा सीट से विधायक चुने गए और इसके बाद 2010, 2015, 2020 और 2025 में भी विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की। इस साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में संजय ने VIP प्रमुख उमेश सहनी को बड़े अंतर से चुनाव में मात दी थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 15, 2025 पर 5:09 PM
Bihar BJP President: बिहार बीजेपी को मिला नया मुखिया, संजय सरावगी को पार्टी ने सौंपी कमान
BJP ने संजय सरावगी को बिहार की जिम्मेदारी सौंपी है।

Bihar BJP President: बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है। एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी ने बिहार सरकार में मंत्री नीतिन नबीन को पार्टी के नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है तो वहीं अब बिहार बीजेपी ने अपनी सूबे में अपने मुखीया का ऐलान कर दिया है। सोमवार को भाजपा ने अपनी प्रदेश इकाई में नए नेतृत्व का एलान कर दिया है। पार्टी ने संजय सरावगी को बिहार की जिम्मेदारी सौंपी है।

संजय सरावगी फिलहाल नीतीश सरकार में राजस्व मंत्री हैं। वो पिछले पांच बार से दरभंगा से  विधायक है। सरावगी की गिनती राज्य के अनुभवी नेताओं में होती है और वो छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय रहे।

दरभंगा से विधायक हैं संजय सरावगी

बता दें कि दरभंगा सदर के विधायक संजय सरावगी को भारतीय जनता पार्टी, बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का स्थान लिया है। सरावगी की नियुक्ति को पार्टी के भीतर एक रणनीतिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है, खासकर आगामी चुनावों को देखते हुए। एक अनुभवी नेता के तौर पर, सरावगी को संगठन और प्रशासनिक कार्यों का गहरा अनुभव है। उनकी नियुक्ति से यह स्पष्ट है कि भाजपा बिहार में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

बता दें कि संजय साल लगातार 20 सालों से विधायक हैं। 2025 में पहली बार वो दरभंगा सीट से विधायक चुने गए और इसके बाद 2010, 2015, 2020 और 2025 में भी विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की। इस साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में संजय ने VIP प्रमुख उमेश सहनी को बड़े अंतर से चुनाव में मात दी थी। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें