Datia Bypoll Result 2026: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का फैसला आ गया है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 6016 वोटों से विजयी हुए हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को हार का सामना करना पड़ा है। 15 राउंड की वोटिंग पूरी हो गई है। बता दें कि दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को 71.44 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसी सीट के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग चल रही थी, जो अभी खत्म हुई है।
