दिल्ली में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, 10, 13 और 16 साल के लड़कों ने किया गैंगरेप! पुलिस ने दो पकड़ा, एक फरार

Delhi Gangrape: जांचकर्ताओं ने बताया कि 10, 13 और 16 वर्ष की आयु के तीन लड़कों ने कथित तौर पर लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है

अपडेटेड Jan 29, 2026 पर 4:09 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी! 10, 13 और 16 साल के लड़कों ने किया गैंगरेप (FILE PHOTO)

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में छह साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। तीसरा आरोपी फरार है। बताया जा रहा है कि यह घटना 18 जनवरी को हुई थी। लड़की के परिवार की तरफ से शिकायत दर्ज कराने के बाद, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

जांचकर्ताओं ने बताया कि 10, 13 और 16 वर्ष की आयु के तीन लड़कों ने कथित तौर पर लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।

बच्ची को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है और उसे जरूरी देखभाल और काउंसलिंग दी जा रही है। उसका बयान दर्ज कर लिया गया है और नाबालिगों से जुड़े मामलों में लागू सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।


पीड़िता के परिवार और पड़ोसियों ने इस घटना के विरोध में सोमवार को सड़क जाम कर दी। यह घटना 18 जनवरी की शाम को हुई थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी लड़के पीड़िता के पड़ोसी हैं और अक्सर उसके घर के पास उसके साथ खेला करते थे। एक रिश्तेदार ने बताया कि शाम करीब 7 बजे लड़की अपनी मौसी के घर से लौट रही थी, तभी लड़कों ने उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया। आरोप है कि पास की एक छत पर उसके साथ यौन शोषण किया गया।

पीड़िता की मां ने बताया कि जब लड़की घर लौटी, तो वह खून से लथपथ थी और उसके कपड़ों पर भी खून लगा हुआ था। इसके बाद परिवार उसे पहले थाने ले गया और फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पीड़िता के एक रिश्तेदार ने यह भी दावा किया कि आरोपियों में से एक लड़के की मां खुद लड़की से मिलने आई थी और कहा था कि वह उसके साथ है। इसके बाद उसने अपने बेटे को खुद ही पुलिस के हवाले कर दिया।

इंजेक्शन, इंस्टाग्राम पोस्ट और एक वायरल वीडियो! साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का रहस्य गहराया, उठी जांच की मांग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।