Delhi AQI: दिल्ली का दम घोंट रही जहरीली हवा! AQI 300 पार, 'बहुत खराब' श्रेणी में राजधानी, गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा

Delhi Air Pollution: आज सुबह राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 306 दर्ज किया गया है, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। इसका सीधा मतलब है कि हवा में मौजूद सूक्ष्म और जहरीले कण न केवल आंखों में जलन पैदा कर रहे हैं, बल्कि लंबे समय तक संपर्क में रहने से सांस और हृदय संबंधी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ा रहे हैं

अपडेटेड Dec 07, 2025 पर 8:20 AM
Story continues below Advertisement
दिल्ली के कई इलाकों में आज भी प्रदूषण के हालात बेहद खराब है। कुछ इलाकों में AQI 'गंभीर' श्रेणी के बेहद करीब पहुंच गया है

Delhi AQI Today: राजधानी दिल्ली की सुबह आज फिर धुंध और धुएं की मोटी चादर ओढ़े जागी है। सूरज की किरणें भी इस जहरीली परत को चीरने में नाकाम रहीं, जिससे यह साफ होता है कि दिल्ली की हवा में जहर का स्तर अभी भी खतरनाक बना हुआ है। आज सुबह राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 306 दर्ज किया गया है, जो 'बहुत खराब' (Very Poor) श्रेणी में आता है। इसका सीधा मतलब है कि हवा में मौजूद सूक्ष्म और जहरीले कण न केवल आंखों में जलन पैदा कर रहे हैं, बल्कि लंबे समय तक संपर्क में रहने से सांस और हृदय संबंधी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ा रहे हैं।

किन इलाकों में सबसे ज्यादा घुट रहा दम?

दिल्ली के कई इलाकों में आज भी प्रदूषण के हालात बेहद खराब है। कुछ इलाकों में AQI 'गंभीर' (Severe) श्रेणी के बेहद करीब पहुंच गया है:


मुंडका: 366- गंभीर के करीब

पुसा: 354- बहुत खराब

बवाना: 353- बहुत खराब

नेहरू नगर: 346- बहुत खराब

वजीरपुर: 339- बहुत खराब

जहांगीरपुरी: 337- बहुत खराब

आनंद विहार: 328- बहुत खराब

इन इलाकों में हवा की गुणवत्ता इतनी खराब है कि बिना मास्क बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए बड़ा जोखिम पैदा कर सकता है। वहीं आईजीआई एयरपोर्ट (229) और मंदिर मार्ग (215) में AQI 'खराब' (Poor) श्रेणी में है। NSIT द्वारका (239) और आया नगर (264) भी ऑरेंज जोन (खराब) में बने हुए हैं।यानी, दिल्ली के किसी भी हिस्से में फिलहाल साफ हवा मिलना नामुमकिन है।

स्वास्थ्य पर गंभीर असर और बचाव के उपाय

विशेषज्ञों का कहना है कि AQI के इस स्तर पर बने रहने से अस्थमा अटैक, आंखों में जलन और हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। यह स्थिति बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूप से खतरनाक है।

N95 मास्क: बाहर निकलते समय अनिवार्य रूप से N95 मास्क का इस्तेमाल करें।

आउटडोर गतिविधि टालें: सुबह की वॉक या किसी भी प्रकार की आउटडोर एक्सरसाइज से बचें, क्योंकि इससे फेफड़ों में जहरीले कण अधिक मात्रा में जा सकते हैं।

एयर प्यूरीफायर: घर के अंदर हवा को साफ़ रखने के लिए एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें।

रोग प्रतिरोधक क्षमता: ज्यादा पानी पिएं और इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फल व भोजन लें।

दिल्ली पिछले एक हफ्ते से लगातार प्रदूषण की गिरफ्त में है, और जब तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं आता, तब तक इस जहरीली हवा से निजात मिलने की उम्मीद कम ही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।