Rekha Gupta News: हमले के बाद सीएम रेखा गुप्ता पहली रैली में हंगामा, शख्स अचानक लगाने लगा नारा फिर पुलिस ने लिया ये एक्शन

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली के गांधी नगर इलाके में आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया। इस दौरान हुई अफरा-तफरी में भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली के खिलाफ नारेबाजी करने पर पुलिस ने 60 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

अपडेटेड Aug 22, 2025 पर 4:19 PM
Story continues below Advertisement

Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के गांधी नगर में आयोजित एक रैली में हंगामा हुआ। बता दें कि मुख्यमंत्री की रैली में एक शख्स ने वहां आकर नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद वहां हंगामे का महौल बन गया। बता दें कि यह घटना ऐसे समय हुई जब रेखा गुप्ता पर हाल ही में जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ था। इसके बाद से ये दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था, जिसमें वो शामिल होने पहुंची थी।

कार्यक्रम में हुआ हंगामा

दिल्ली के गांधी नगर इलाके में आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया। इस दौरान हुई अफरा-तफरी में भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली के खिलाफ नारेबाजी करने पर पुलिस ने 60 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पीटीआई को मिले जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति का नाम प्रवीण शर्मा है, जो अजीत नगर में केबल टीवी का कारोबार करता है। उसने खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताया और कहा कि वह पिछले 40 सालों से पार्टी से जुड़ा हुआ है।


पुलिस ने किया शख्स को गिरफ्तार

शाहदरा के डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि गांधी नगर के रहने वाले प्रवीण शर्मा ने विधायक अरविंदर सिंह लवली के भाषण के दौरान उनके खिलाफ नारे लगाए। वह सुरक्षा बैरिकेड्स के पीछे गली में खड़े थे, जहां से तुरंत उन्हें बाहर ले जाया गया। डीसीपी ने साफ किया कि इस दौरान किसी भी तरह से वीआईपी की सुरक्षा से समझौता नहीं हुआ। मुख्यमंत्री रेखा ने इस कार्यक्रम में उन्होंने स्थानीय विधायक अरविंदर सिंह लवली को यमुना पार विकास बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधायक अरविंदर सिंह लवली और पूर्वी दिल्ली के सांसद व केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को गांधी नगर के विकास के लिए विस्तृत बजट प्रस्ताव बनाने को कहा। उन्होंने ऐलान किया कि बजट को वह तुरंत मंजूरी दे रही हैं और अधिकारियों को केवल उसका अनुमानित प्रस्ताव तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार यमुना पार इलाके से शुरुआत करते हुए सभी डीटीसी बसों के लिए नया रूट मैप तैयार कर रही है, ताकि हर क्षेत्र में पर्याप्त बसें उपलब्ध हों। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी भी इलाके को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। यह उनका पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था, जो सिविल लाइंस स्थित आवास पर जन सुनवाई के दौरान हुए हमले के बाद आयोजित हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।