Get App

दिल्ली में घने कोहरे ने बिगाड़ा हवाई सफर, दिल्ली एयरपोर्ट पर 131 से फ्लाइट्स कैंसिल

घने कोहरे का असर सिर्फ दिल्ली एयरपोर्ट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उत्तरी भारत के कई एयरपोर्ट्स पर उड़ानों का संचालन प्रभावित होता रहा। खराब विजिबिलिटी के कारण लगातार फ्लाइट्स में देरी और रद्द होने की स्थिति बनी रही। सोमवार को भी दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे की वजह से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2025 पर 9:52 PM
दिल्ली में घने कोहरे ने बिगाड़ा हवाई सफर, दिल्ली एयरपोर्ट पर 131 से फ्लाइट्स कैंसिल
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में घने कोहरे की वजह से हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं।

 राजधानी दिल्ली में घने कोहरे की वजह से हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर सभी एयरलाइंस की उड़ानों में रुकावट आई, जिसके चलते कुल 132 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ींघना कोहरा और गंभीर वायु प्रदूषण होने के कारण विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई थी, जिससे उड़ानें संचालित करना मुश्किल हो गया।

खराब विजिबिलिटी  की वजह से पड़ा असर

खराब विजिबिलिटी की वजह से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली और वहां आने वाली कई फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, इनमें 52 डिपार्चर फ्लाइट्स और 79 अराइवल फ्लाइट्स शामिल थीं। दिल्ली-एनसीआर में लगातार बने घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही, जिससे मंगलवार को पूरे दिन दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित होते रहे।

मेसी के टूर पर भी पड़ा था असर 

घने कोहरे का असर सिर्फ दिल्ली एयरपोर्ट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उत्तरी भारत के कई एयरपोर्ट्स पर उड़ानों का संचालन प्रभावित होता रहा। खराब विजिबिलिटी के कारण लगातार फ्लाइट्स में देरी और रद्द होने की स्थिति बनी रही। सोमवार को भी दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे की वजह से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुआ था। मौसम की खराब हालत का असर बड़े आयोजनों पर भी दिखा। फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी के GOAT इंडिया टूर का आखिरी पड़ाव भी प्रभावित हुआ, क्योंकि खराब मौसम के चलते उनकी टीम की मुंबई से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में देरी हो गई।

मंत्रालय ने दी ये जानकारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें