Holi Delhi Metro Timings: कल यानी 4 मार्च को देशभर में होली मनाई जाएगी और राजधानी दिल्ली भी रंगों में डूबी नजर आएगी। वहीं होली के त्योहार के मद्देनज़र 4 मार्च (बुधवार) को राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के समय में बड़ा बदलाव किया गया है। होली के मौके पर अधिकारियों ने खास शेड्यूल जारी किया है, जिसमें मेट्रो, रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) और बस सेवाएं शामिल हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बताया है कि होली के दिन एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत सभी मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे तक पूरी तरह बंद रहेंगी।
