Gold Price Today: दिल्ली से पटना तक और सस्ता हुआ सोना, चेक करें 10 शहरों में भाव

Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन आज गोल्ड की चमक फीकी पड़ी है तो चार दिनों की स्थिरता के बाद चांदी आज सस्ती हुई है। जानिए इसकी वजह और चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट गोल्ड की बिक्री हो रही है और देश के चार बड़े महानगरों में चांदी के भाव क्या हैं

अपडेटेड Aug 26, 2026 पर 7:38 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold-Silver Rate Today In India: सोने-चांदी की चमक आज फीकी पड़ी है। (File Photo- Pexels)

Gold Rate Today in India: डॉलर की मजबूती और ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के चलते गोल्ड की चमक आज लगातार दूसरे दिन फीकी हुई है तो इंडस्ट्रियल डिमांड में नरमी से चांदी पर भी दबाव दिखा।  डॉलर में मजबूती पर दूसरी करेंसी में सोना खरीदना महंगा हो जाता है। गोल्ड के भाव की बात करें तो एक दिन की मजबूती के बाद लगातार दो दिनों में 10 ग्राम 24 कैरट वाला गोल्ड ₹230 और 22 कैरट वाला ₹210 सस्ता हुआ है। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरट और 22 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 सस्ता हुआ है। इससे पहले 24 अगस्त को 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹880 और 22 कैरट वाला ₹800 महंगा हुआ था। अब चांदी की बात करें तो आज इसकी चमक फीकी हुई है। लगातार चार दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव नीचे आए हैं। एक किलो चांदी आज ₹100 सस्ती हुई है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली  ₹1,63,890  ₹1,50,240  ₹1,22,950
मुंबई   ₹1,63,740  ₹1,50,090  ₹1,22,800
कोलकाता  ₹1,63,740  ₹1,50,090  ₹1,22,800
चेन्नई  ₹1,63,740  ₹1,50,090  ₹1,27,790
बेंगलुरू  ₹1,63,740  ₹1,50,090  ₹1,22,800
हैदराबाद  ₹1,63,740  ₹1,50,090  ₹1,22,800
लखनऊ  ₹1,63,890  ₹1,50,240  ₹1,22,950
पटना  ₹1,63,790  ₹1,50,140  ₹1,22,850
जयपुर  ₹1,63,890  ₹1,50,240 ₹1,22,950
अहमदाबाद   ₹1,63,790  ₹1,50,140  ₹1,22,850


चार दिनों की स्थिरता के बाद फिसली चांदी

चांदी की बात करें तो लगातार चार दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव कम हुए हैं। इन चार दिनों की स्थिरता से पहले लगातार दो दिनों में एक किलो चांदी ₹10,500 ऊपर चढ़ी थी तो उससे भी एक दिन पहले 19 अगस्त को एक किलो चांदी ₹5000 नीचे आई थी। अब आज की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹2,59,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,64,900 है यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में बिक रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।