Delhi-NCR AQI: दिल्ली-NCR में नहीं कम हो रहा प्रदूषण का स्तर, 332 पहुंचा AQI; जहरीली हवा के साथ अब कड़ाके की ठंड के लिए जारी हुई चेतावनी

Delhi-NCR AQI: बुधवार को दिल्ली में 24 घंटे का औसत AQI शाम चार बजे 342 रहा जो मंगलवार को 372 था। यानी प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ ही रहा है। इसके साथ ही अब कड़ाके की सर्दी का भी सितम भी झेलना पड़ेगा

अपडेटेड Dec 04, 2025 पर 7:49 AM
Delhi AQI: दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर अभी भी 'बहुत खराब' श्रेणी में बना हुआ है, जिससे कंपकंपी के साथ स्मॉग की समस्या भी जारी है

Delhi AQI Today: दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को प्रदूषण की मार के बीच अब कड़ाके की सर्दी का भी सितम भी झेलना पड़ेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, इस सप्ताह में दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज होने वाली है, जिससे ठिठुरन बढ़ जाएगी। वही हवा की गुणवत्ता पहले से ही खराब बनी हुई है। aqi.in के अनुसार, गुरुवार यानी आज सुबह दिल्ली का AQI 332 रिकॉर्ड किया गया है, जो अभी भी 'बहुत खराब' श्रेणी में है।

आज NCR के प्रमुख शहरों का तापमान और AQI

दिल्ली- 22/5: 278

नोएडा- 22/9: 268


गाजियाबाद- 22/8: 313

गुड़गांव- 22/8: 276

ग्रेटर नोएडा- 22/8: 274

प्रदूषण का स्तर 'बहुत खराब'

दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर अभी भी 'बहुत खराब' श्रेणी में बना हुआ है, जिससे कंपकंपी के साथ स्मॉग की समस्या भी जारी है। बुधवार को दिल्ली में 24 घंटे का औसत AQI शाम चार बजे 342 रहा जो मंगलवार को 372 था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बुधवार को सबसे अधिक AQI नेहरू नगर में 378 दर्ज किया गया। वहीं आज की बात करें तो aqi.in के अनुसार, गुरुवार सुबह दिल्ली का AQI 332 रिकॉर्ड किया गया है, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में है।

तापमान में होने वाली है भारी गिरावट

IMD के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 4 दिसंबर से मौसम में बड़े बदलाव आ रहे हैं। आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है, जिससे रातें ठंडी और कंपकंपाने वाली होंगी। वहीं नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान भी गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, जिससे ठंडी हवाएं चलेंगी और दिन में भी ठंड का एहसास होगा।

5 दिसंबर को रिकॉर्ड तोड़ सकती है सर्दी

IMD की जानकारी के मुताबिक, 5 दिसंबर को सर्दी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 5 दिसंबर की रात का तापमान यानी न्यूनतम तापमान गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा, जो दिसंबर के पहले सप्ताह की सबसे ठंडी रात मानी जाएगी। इस दौरान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड और बढ़ जाएगी।

क्यों बढ़ने लगी है ठंड?

स्काईमेट वेदर प्राइवेट लिमिटेड के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. महेश पलावत ने ठंड बढ़ने के पीछे के कारणों को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर पहुंचने वाला है, जिसके प्रभाव से अगले 2-3 दिनों तक ऊंचे हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। उत्तर दिशा से चलने वाली ठंडी और बर्फीली हवाएं उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में तापमान में भारी गिरावट लाएंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।