Delhi-NCR Heatwave Alert: दिल्ली और उसके आसपास इलाकों में गर्मी के तेवर दिखने लगे हैं। दोपहर के 12 बजे के बाद से 3 बजे तक तो सड़कों पर इंसान के नामों निशान नहीं दिख रहे। देश की राजधानी में पारा 45 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। वहीं मौसम विभाग ने इस हफ्ते दिल्ली में ‘हीटवेव’ का अलर्ट जारी किया है। इस हफ्ते अधिकतम तापमान भी काफी परेशान करने वाला है। IMD की मानें तो दिल्ली को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
