Get App

दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान और बारिश का ऑरेंज अलर्ट, IMD ने बताया कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

Delhi Rain Alert: IMD के मौसम अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली में आने वाले कुछ घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट एक्टिव कर दिया गया है। इस दौरान शहर के कई हिस्सों में मध्यम से लेकर तेज आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली चमकने और अलग-अलग स्थानों पर ओले गिरने की पूरी संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान दिल्ली में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड May 28, 2026 पर 6:18 PM
दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान और बारिश का ऑरेंज अलर्ट, IMD ने बताया कैसा रहने वाला है मौसम का हाल
Delhi Rain Alert: दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान और बारिश का ऑरेंज अलर्ट, IMD ने बताया कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के मौसम में अचानक एक बड़ा बदलाव आ गया है। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप झेल रहे दिल्लीवासियों के लिए मौसम विभाग (IMD) ने एक बहुत बड़ा और गंभीर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज शाम से लेकर रात तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में भयंकर आंधी-तूफान, आसमानी बिजली और ओले गिरने की संभावना है। इस वेदर सिस्टम के एक्टिव होने से दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी तेज हवाएं चलेंगी और मूसलाधार बारिश होगी। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। आइए जानते हैं आज शाम से लेकर अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है।

IMD के मौसम अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली में आने वाले कुछ घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट एक्टिव कर दिया गया है। इस दौरान शहर के कई हिस्सों में मध्यम से लेकर तेज आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली चमकने और अलग-अलग स्थानों पर ओले गिरने की पूरी संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान दिल्ली में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। इस दौरान हवा की रफ्तार काफी तेज रहने वाली है। शहर में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस आंधी के दौरान हवाएं 70 किमी प्रति घंटे तक की स्पीड पकड़ सकती हैं।

आज शाम से बढ़ेगा असर, रातभर जारी रहेगी हलचल

निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पालावत ने बताया कि राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में आंधी-तूफान की गतिविधियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं। यह वेदर सिस्टम आज शाम तक दिल्ली की ओर बढ़ जाएगा और इसके प्रभाव से दिल्ली में आज रातभर मौसम खराब रहने और आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें