गुरुवार देर शाम दिल्ली-NCR का मौसम अचानक बिगड़ गया, जिसके चलते कई इलाकों बारिश हुई और तेज आंधी तूफान भी चली। इसी को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट ने अलर्ट जारी कर फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित होने की आशंका भी जताई।
गुरुवार देर शाम दिल्ली-NCR का मौसम अचानक बिगड़ गया, जिसके चलते कई इलाकों बारिश हुई और तेज आंधी तूफान भी चली। इसी को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट ने अलर्ट जारी कर फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित होने की आशंका भी जताई।
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने अपने ऑफिशियल 'X' हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी है कि खराब मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों के आने-जाने में रुकावट आ सकती है और कुछ फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं।
Official X account of Delhi International Airport Limited (DIAL) tweets - "Due to inclement weather conditions and expected thunderstorms in Delhi, some flights might be impacted at Delhi Airport... Passengers are requested to contact the airline concerned for updated flight… pic.twitter.com/apvHKXPT4x
— ANI (@ANI) May 28, 2026
यात्रियों के लिए एयरपोर्ट प्रशासन की सलाह
एयरपोर्ट प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइन (जैसे इंडिगो, एयर इंडिया आदि) से संपर्क करके अपनी फ्लाइट का करंट स्टेटस जरूर ले लें।
सड़कों पर संभावित जाम और देरी से बचने के लिए, यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो (Airport Express Line) जैसे वैकल्पिक साधनों का इस्तेमाल करें। इससे वे समय पर और बिना किसी रुकावट के एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे।
अगर आपकी आज दिल्ली से कोई फ्लाइट है, तो अंतिम समय की भागदौड़ और परेशानी से बचने के लिए थोड़ा समय पहले निकलें और अपनी एयरलाइन के कस्टमर केयर या ऐप पर नजर बनाए रखें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।