Delhi-NCR Rain : देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही बारिश ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। ऑफिस और स्कूल-कॉलेज जानेवाले हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। वहीं लगातार हो रही बारिश में एक हैरान कर देने वाला वीडियो गाजियाबाद से आया है। गाजियाबाद के वसुंधरा में अटल चौक के पास सड़क अचानक धंस गई, जिससे एक कार और एक स्कूटर गड्ढे में गिर गए। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
