Get App

Delhi on High Alert: दिल्ली में फिर आतंकी हमले की नापाक साजिश! धार्मिक स्थलों पर कड़ी नजर, बांग्लादेशी नागरिक समेत 8 संदिग्ध गिरफ्तार

Plotting Terror Attack In India: सुरक्षा एजेंसियों ने कथित तौर पर आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने पाकिस्तान की ISI और बांग्लादेश के साथ संदिग्ध लिंक की ओर इशारा किया है। दिल्ली में सभी धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Feb 22, 2026 पर 3:21 PM
Delhi on High Alert: दिल्ली में फिर आतंकी हमले की नापाक साजिश! धार्मिक स्थलों पर कड़ी नजर, बांग्लादेशी नागरिक समेत 8 संदिग्ध गिरफ्तार
Plotting Terror Attack In India: आतंकवादी हमले की आशंका के बाद दिल्ली में प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के पास सुरक्षा बढ़ाई गई है

Plotting Terror Attack In India: नई खुफिया जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली में आतंकी खतरे की आशंका संबंधी खुफिया जानकारी मिलने के बाद लाल किले के आसपास के इलाके और चांदनी चौक के कुछ हिस्से समेत राजधानी के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच, सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकवादी हमले की साजिश रचने के आरोप में कम से कम आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने संकेत दिया है कि पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) ने कथित तौर पर भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों को हमले वाले स्थानों की लिस्ट में रखा है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने लाल किले के पास संभावित विस्फोट के खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया हैहै।

सूत्रों ने बताया कि ऐसी खुफिया सूचना है कि चांदनी चौक स्थित एक मंदिर को भी निशाना बनाया जा सकता है। सूत्रों ने पीटीआई से कहा कि खुफिया जानकारी का सत्यापन और उनका आकलन किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर संवेदनशील धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

IED से हमला करने की साजिश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें