दिल्ली के पश्चिमी इलाके उत्तम नगर में होली के दिन हुए विवाद के बाद हुई हत्या के मामले में प्रशासन लगातार एक्शन ले रहा है। नगर निगम और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपी के घर के अवैध हिस्से को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। वहीं इस मामले में पुलिस में अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी की है। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को इस मामले को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
