दिल्ली पुलिस ने 16 से 20 फरवरी तक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह कदम राजधानी के भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में होने वाले AI इम्पैक्ट समिट 2026 को देखते हुए उठाया गया है। सोमवार से शुरू हो रहे इस पांच दिन के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कई देशों के प्रमुख, मंत्री, वरिष्ठ प्रतिनिधि और बड़े वैश्विक संगठनों के नेता शामिल होने वाले हैं। कार्यक्रम के हाई-प्रोफाइल होने के कारण सेंट्रल दिल्ली और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी रहने की संभावना है।
