Get App

Delhi Water Supply Disruption: पानी के लिए तरसेंगे दिल्ली के लोग, इन इलाकों में दो दिन तक बाधित रहेगी जल आपूर्ति, DJB ने जारी की चेतावनी

Delhi Water Supply Disruption: दिल्ली जल बोर्ड ने राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को दो दिन की जल आपूर्ति बाधित होने की चेतावनी देते हुए एक परामर्श जारी किया है। दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि हिंदू राव रिजर्वॉयर से जुड़े इलाकों में 9 और 10 जनवरी को पानी की कमी हो सकती है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 09, 2026 पर 11:30 AM
Delhi Water Supply Disruption: पानी के लिए तरसेंगे दिल्ली के लोग, इन इलाकों में दो दिन तक बाधित रहेगी जल आपूर्ति, DJB ने जारी की चेतावनी
पानी के लिए तरसेंगे दिल्ली के लोग, इन इलाकों में दो दिन तक बाधित रहेगी जल आपूर्ति, DJB ने जारी की चेतावनी

Delhi Water Supply Disruption: दिल्ली जल बोर्ड ने राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को दो दिन की जल आपूर्ति बाधित होने की चेतावनी देते हुए एक परामर्श जारी किया है। दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि हिंदू राव रिजर्वॉयर से जुड़े इलाकों में 9 और 10 जनवरी को पानी की कमी हो सकती है।

X पर एक पोस्ट में, दिल्ली जल बोर्ड ने कहा, "चंद्रावल वाटर वर्क्स के अंतर्गत आने वाले रिजर्वॉयर की सालाना सफाई (फ्लशिंग) का काम 2025-26 के लिए तय कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।” इस वजह से कुछ इलाकों में अस्थायी रूप से पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

चंद्रावल वाटर वर्क्स के अंतर्गत आने वाले रिजर्वॉयर की 2025–26 की सालाना सफाई योजना के चलते अस्थायी जल आपूर्ति बाधित हुई है। दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि हिंदू राव रिजर्वॉयर से जुड़े इलाकों में 9 और 10 जनवरी को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इस दौरान नीचे दिए गए क्षेत्रों में पानी की कमी हो सकती है, इसलिए लोगों को पहले से तैयारी करने की सलाह दी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें