Delhi: फ्लाईओवर पर खड़ी कार में मिलीं तीन लाशें, इलाके में दहशत...जांच में जुटी पुलिस

Delhi News : अब तक तीन में से एक व्यक्ति की पहचान हो चुकी है, जबकि बाकी दो की पहचान की कोशिश की जा रही है। सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है

अपडेटेड Feb 08, 2026 पर 9:35 PM
Story continues below Advertisement
फ्लाईओवर पर खड़ी एक कार के अंदर तीन लोगों के शव मिले।

रविवार को दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर खड़ी एक कार के अंदर तीन लोगों के शव मिले।मृतकों में एक महिला और एक पुरुष की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है, जबकि तीसरे व्यक्ति की उम्र लगभग 60 साल थी। सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती अंदाजा है कि मौत ज़हर के कारण हो सकती है। मौके पर लूट, चोरी या झगड़े के कोई साफ निशान नहीं मिले हैं।

एक व्यक्ति की हुई पहचान

अब तक तीन में से एक व्यक्ति की पहचान हो चुकी है, जबकि बाकी दो की पहचान की कोशिश की जा रही है। सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।


पुलिस कर रही मामले की जांच

शव मिलने के बाद पुलिस की टीमों ने कार की बारीकी से जांच की। इसके बाद तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।अब तक मृतकों में से एक की पहचान हो चुकी है, जबकि बाकी दो लोगों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। मामले की जांच चल रही है, इसलिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

वहीं इस घटना पर DCP सचिन शर्मा ने न्यूज एजेंसी को बताया कि एक महिला और एक पुरुष की उम्र 40 साल के करीब है, जबकि दूसरे पुरुष की उम्र 70 साल के आसपास है। सभी की पहचान कर ली गई है। ऐसा लग रहा है कि तीनों ने अपनी जान कोई पेय पदार्थ पीकर ली है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।