Get App

दिल्ली से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सिर्फ 21 मिनट में! हाई स्पीड कॉरिडोर की ये रैपिड रेल बदल देगी NCR की तस्वीर

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए आने वाले समय में सफर का पूरा अंदाज बदलने वाला है। दिल्ली से उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दूरी अब तय करने में इतने कम समय का दावा किया जा रहा है कि आप चौंक जाएंगे।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 22, 2026 पर 8:03 AM
दिल्ली से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट सिर्फ 21 मिनट में! हाई स्पीड कॉरिडोर की ये रैपिड रेल बदल देगी NCR की तस्वीर
दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट सिर्फ 21 मिनट में! यूपी सरकार के मेगा प्लान ने चौंकाया

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए आने वाले समय में सफर का पूरा अंदाज बदलने वाला है। दिल्ली से उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दूरी अब तय करने में इतने कम समय का दावा किया जा रहा है कि आप चौंक जाएंगे। आपको बता दें कि एक नए और महत्वाकांक्षी हाई-स्पीड रेल कनेक्टिविटी प्लान के तहत भविष्य में दिल्ली और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच का सफर सिर्फ 21 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा बैठक के दौरान इस बात की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।

सरकार से डीपीआर को मिली मंजूरी

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ में गुरुवार को आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने बताया कि जेवर एयरपोर्ट को दिल्ली से जोड़ने वाले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) यानी रैपिड रेल की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) को उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद इस डीपीआर को अब केंद्र सरकार के केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के पास भेज दिया गया है।

इस बैठक में अधिकारियों ने बताया कि तैयार की गई डीपीआर में एक बेहद खास प्रावधान भी शामिल किया गया है। इसके तहत प्रस्तावित दिल्ली-वाराणसी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को एक डेडिकेटेड (विशेष) स्टेशन के जरिए सीधे एयरपोर्ट टर्मिनल से जोड़ा जाएगा। इस हाई-स्पीड कनेक्टिविटी के धरातल पर उतरने के बाद दिल्ली और जेवर एयरपोर्ट के बीच का यात्रा समय घटकर महज 21 मिनट रह जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें