उदयपुर के 5-स्टार होटल में 10 दिनों तक ठहरा परिवार, 5.74 लाख का बिल दिए बिना हुआ फरार! दर्ज हुआ केस

दिल्ली से उदयपुर घूमने आए एक परिवार पर 5.74 लाख रुपये का होटल का बिल नहीं चुकाए का आरोप लगा है। उदरपुर के फाइव स्टार होटल में 10 दिन छुट्टियां मानने के बाद जब चेकआउट की बारी आई तो कहानी ही पूरी बदल गई

अपडेटेड Aug 26, 2026 पर 2:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
फैमिली के लिए एक ट्रैवल एजेंसी ने 12 अगस्त को ईमेल के जरिए कमरा बुक कराया था (Photo: Canva)

राजस्थान का उदयपुर शहर अपनी झीलों, महलों, पहाड़ो और आलीशान होटलों के लिए दुनिया भर में फेमस है। उदयपुर में हर साल देश और दुनिया भर के कई टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। अक्सर उदयपुर घूमने आए लोग खूबसूरत नजारों के वाले लग्जरी होटल और रिसॉर्ट में ठहरना पसंद करते हैं। उदयपुर में कई सारे लग्जरी होटल है, जहां पर आप खूबसूरत नजारों के साथ आराम से छुट्टियां बिता सकते हैं। वहीं उदयपुर के एक होटल हाल ही में एक परिवार की छुट्टी मानाने आया था। ये फैमली उदरपुर के पांच स्टार होटल द ओबरॉय उदयविलास में ठहरा। 10 दिन छुट्टियां मानने के बाद जब चेकआउट के समय लाखों का बिल आया तो कहानी ही पूरी बदल गई। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

क्या है पूरा मामला

इंडिया टुडे के रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली से आए एक व्यक्ति पर 5.74 लाख रुपये का होटल बिल बिना चुकाए जाने का आरोप है। अनुराग यादव अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ उदयपुर पहुंचे थे और ओबेरॉय उदयविलास में ठहरे थे। अनुराग यादव और उनका परिवार 14 से 23 अगस्त तक होटल में ठहरा था। इस दौरान उन्होंने होटल की कई सुविधाओं का इस्तेमाल किया, जिसमें लंच और डिनर भी शामिल था। होटल की शिकायत के अनुसार, कमरे में ठहरने और अतिरिक्त सेवाओं को मिलाकर कुल बिल करीब 5.74 लाख रुपये हुआ। वहीं उन्होंने बिल चुकाने से मना कर दिया। बिल नहीं चुकाने पर होटल ने पुलिस में शिकायत करवाई है, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।


5.74 लाख का आया बिल

होटल की पुलिस शिकायत में बताया गया कि, फैमिली के लिए एक ट्रैवल एजेंसी ने 12 अगस्त को ईमेल के जरिए कमरा बुक कराया था। इसके बाद होटल के बिल को लेकर विवाद सामने आया। अनुराग यादव का परिवार 14 से 23 अगस्त तक होटल में ठहरा था। मामला 24 अगस्त को परिवार के होटल से चेकआउट करने के समय सामने आया। होटल के अनुसार, 10 दिनों के ठहरने और इस्तेमाल की गई अन्य सुविधाओं का कुल बिल 5.74 लाख रुपये था। आरोप है कि चेकआउट के दौरान अनुराग यादव ने इस बिल का भुगतान करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद होटल प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

ट्रैवल एजेंसी ने बिल भरने से किया इनकार

रिपोर्ट के अनुसार, अनुराग यादव ने होटल को बताया कि कमरे की बुकिंग करने वाली ट्रैवल एजेंसी ही बिल का भुगतान करेगी। लेकिन, ट्रैवल एजेंसी ने इस बात से इनकार कर दिया और कहा कि भुगतान की जिम्मेदारी उसकी नहीं है। इसके बाद होटल के बकाया बिल को लेकर मामला उलझ गया। होटल के लाइजनिंग मैनेजर रवींद्र सिंह की शिकायत के अनुसार, होटल ने जब बुकिंग कराने वाली ट्रैवल एजेंसी से संपर्क किया तो उसने अनुराग यादव के बिल का भुगतान करने की किसी भी व्यवस्था से इनकार कर दिया। इसके बाद होटल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस होटल के बकाया बिल और पूरे मामले की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर इसे संभावित धोखाधड़ी का मामला माना जा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।