पूरे देश में इस समय लोग मौसम की मार झेल रहे हैं। राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत, गर्म भट्टी की तरह जल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में तो तापमान ने 45 डिग्री सेल्सियस के पार कर लिया है। वहीं इस भीषण गर्मी के बीच दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने जवानों को मौसम की मार बचाने के लिए नई कूलिंग तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया है। एक नए पायलट प्रोजेक्ट के तहत, इस कड़ी धूप में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को खास “एसी हेलमेट” दिए गए हैं। इसके अलावा उन्हें पोर्टेबल हैंड फैन, टेबल फैन और इमरजेंसी हाइड्रेशन किट भी उपलब्ध कराई गई हैं।
