DUSU Election Result 2025: DUSU चुनाव में ABVP ने दिखाया दम, अध्यक्ष समेत 3 पदों पर हासिल की जीत

Delhi University Students Union Elections: मतगणना में लगातार आगे चल रही है ABVP ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में ABVP ने अध्यक्ष समेत तीन प्रमुख पदों पर जीत हासिल कर ली है। बता दें कि एबीवीपी के आर्यन मान अध्यक्ष पद का चुनाव जीता है तो वहीं NSUI के राहुल झांसला ने उपाध्यक्ष पद का चुनाव अपने नाम कर लिया है

अपडेटेड Sep 19, 2025 पर 3:28 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली विश्वविद्यालय (DUSU) के छात्र संघ चुनावों में ABVP ने बाजी मार ली है।

DUSU Elections : दिल्ली विश्वविद्यालय (DUSU) के छात्र संघ चुनावों में ABVP ने बाजी मार ली है। मतगणना में लगातार आगे चल रही है ABVP ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में ABVP ने अध्यक्ष समेत तीन प्रमुख पदों पर जीत हासिल कर ली है। बता दें कि एबीवीपी के आर्यन मान अध्यक्ष पद का चुनाव जीता है तो वहीं NSUI के राहुल झांसला ने उपाध्यक्ष पद का चुनाव अपने नाम कर लिया है। वहीं एबीवीपी ने सचिव और संयुक्त सचिव पद पर भी जीत हासिल की हैं।

मतगणना पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद पर ABVP के आर्यन मान ने करीब 16 हजार वोटों से ये चुनाव जीता है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर NSUI के राहुल झांसला ने अपना कब्जा जमाया है। सचिव पद पर ABVP के कुणाल चौधरी, संयुक्त सचिव पद पर ABVP की दीपिका झा ने जीत दर्ज की है।

ABVP ने अध्यक्ष समेत तीन प्रमुख पदों पर जीत हासिल की


  • अध्यक्ष - आर्यन मान (ABVP) : 28,841 वोट
  • उपाध्यक्ष - राहुल झांसला(NSUI) : 29,339 वोट
  • सचिव - कुणाल चौधरी (ABVP) : 23,779 वोट
  • संयुक्त सचिव - दीपिका झा (ABVP) : 21,825 वोट

सात महिला उम्मीदवार थी मैदान में 

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में इस बार चुनाव की खासियत यह है कि 17 साल बाद NSUI ने अध्यक्ष पद के लिए महिला उम्मीदवार उतारी थी। कुल 21 उम्मीदवारों में से 7 महिलाएं मैदान में थीं, जिनमें अध्यक्ष पद के लिए तीन महिला उम्मीदवार शामिल थीं। बीते गुरुवार को डीयू के 52 कॉलेजों और विभागों में छात्रों ने वोट डाले। छात्र-छात्राओं में इस बार भी चुनाव को लेकर भारी उत्साह देखा गया और सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा रही।

बीते साल  NSUI  ने जीता था चुनाव

अध्यक्ष पद के लिए ABVP से आर्यन मान, NSUI से जोसलीन नंदिता चौधरी और SFI-AISA गठबंधन से अंजलि चुनाव लड़ रही थें। पिछले साल NSUI ने सात साल बाद वापसी करते हुए अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद जीते थे, जबकि ABVP ने उपाध्यक्ष और सचिव पद अपने नाम किए थे। उस चुनाव में NSUI के रौनक खत्री ने ABVP के ऋषभ चौधरी को 1,300 से अधिक मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Sep 19, 2025 3:11 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।