Rain Alert: दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश...अगले 24 घंटे ऐसा रहेगा मौसम का हाल

Delhi Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली और आस-पास के इलाकों के लिए अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज़ हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। आईएमडी ने जानकारी दी कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है

अपडेटेड May 16, 2025 पर 6:39 PM
Story continues below Advertisement
Delhi Weather: दिल्ली में अचानक मौसम ने ली करवट, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Delhi Weather News : राजधानी दिल्ली में अचानक मौसम ने करवट बदल ली है। शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे दिल्ली के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इस बारिश की वजह से दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में लोगों को गर्मी से रहात मिली। दिल्ली में बारिश धौला कुआं, इंडिया गेट, डिफेंस कॉलोनी, दक्षिणी दिल्ली और एनडीएमसी क्षेत्रों जैसे इलाकों में हुई। वहीं दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में ओले गिरे। वहीं राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों का मौसम ऐसा कब तक बना रहेगा, उसके बारे में मौसम विभाग ने खुद जानकारी दी है।

IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली और आस-पास के इलाकों के लिए अगले 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा है कि क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज़ हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है। आईएमडी ने जानकारी दी कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं और आंधी चलने की भी संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि शनिवार और रविावार को न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है।


दिल्ली के कई इलाकों में AQI  300 पार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली की हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही। कई जगहों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 से ऊपर दर्ज किया गया। गुरुवार को भी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया था, जब तेज़ धूल भरी आंधी ने एक्यूआई को 300 के पार पहुंचा दिया था। इससे दृश्यता पर भी असर पड़ा था। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में उत्तर-दक्षिण की ओर दबाव में अंतर होने की वजह से धूल भरी तेज़ हवाएं चलीं। ये हवाएं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान से होकर गुज़रीं और इनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। यह स्थिति 15 मई की रात से लेकर अगली सुबह तक बनी रही।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।