Delhi Weather Today: दिल्ली में भयानक लू और हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट, आज 46°C तक जा सकता है टेंप्रेचर, IMD ने जारी किया ये अलर्ट
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य से काफी अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आज कई जगहों पर लू और कहीं-कहीं भीषण लू का असर देखने को मिलेगा। 21 मई को भी स्थिति जस की तस बनी रहेगी
राष्ट्रीय राजधानी इस वक्त भीषण गर्मी की भट्टी बनी हुई है।
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सूरज के तेवर बेहद तल्ख हो चुके हैं और राष्ट्रीय राजधानी इस वक्त भीषण गर्मी की भट्टी बनी हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के दिल्ली आंचलिक केंद्र ने राजधानी और इससे सटे एनसीआर (NCR) के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज पारा 46 डिग्री सेल्सियस के स्तर को छू सकता है। इसके चलते लगभग सभी जगहों पर भीषण लू (Severe Heat Wave) देखने को मिलेगी। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो अगले कुछ दिन आपको झुलसाने वाली गर्मी और गर्म हवाओं के थपेड़ों का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।
राजधानी दिल्ली और आस-पास के शहरों (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद) में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, अगले दो दिनों तक दिल्ली में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रहेगी। राहत की बात यह है कि अगले 7 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन यह मौजूदा स्तर पर ही लोगों को जमकर सताएगी।
आज और कल कैसा रहेगा तापमान का हाल?
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में गर्मी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है:
आज का तापमान (20 मई): दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य से काफी अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आज कई जगहों पर लू और कहीं-कहीं भीषण लू का असर देखने को मिलेगा। 21 मई को भी स्थिति जस की तस बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच ही दर्ज किया जाएगा और 'ऑरेंज अलर्ट' प्रभावी रहेगा।
VIDEO | Delhi: Morning visuals from India Gate, Kartavya Path areas.
The national capital on Tuesday recorded the first heatwave day of the month, with dry winds and a searing sun pushing temperatures past 45 degrees Celsius. The weather office has issued an orange alert for… pic.twitter.com/iU9vKIQmG2 — Press Trust of India (@PTI_News) May 20, 2026
दिल्ली के विभिन्न इलाकों का हाल
आईएमडी द्वारा जारी डिस्ट्रिक्ट वाइज फोरकास्ट के मुताबिक, दिल्ली के सभी कोनों में एक जैसा ही सितम रहने वाला है:
उत्तर, उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम दिल्ली: इन इलाकों में मुख्यतः आसमान साफ रहेगा और हीटवेव से सीवियर हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। दिन के समय 20 से 30 किमी/घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी।
नई दिल्ली, मध्य और दक्षिण दिल्ली: यहां भी गंभीर लू की स्थिति रहेगी। दिन के समय धूलभरी और शुष्क पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे धूप की तपिश और ज्यादा महसूस होगी।
पूर्वी दिल्ली और शाहदरा: इन क्षेत्रों में भी मुख्यतः साफ आसमान के साथ भीषण लू चलने और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।
NCR (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद) में भी नो रैन-ओनली हीट
दिल्ली से सटे एनसीआर के शहरों के लिए भी मौसम विभाग का पूर्वानुमान बेहद शुष्क और गर्म है:
नोएडा और गाजियाबाद: मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा और गाजियाबाद में 25 मई तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आस-पास बना रहेगा। दिन में तेज गर्म हवाएं चलेंगी। गुरुग्राम और फरीदाबादमें भी गंभीर लू का अलर्ट है, जहां लोगों को दिन के समय घर से न निकलने की सलाह दी गई है ।
IMD की ओर से हीटवेव के लिए दिल्ली में 23 मई तक जारी डिस्ट्रिक वाइज वॉर्निंग यहां नीचे देखिए
40 किमी/घंटे की रफ़्तार से चलेंगी गर्म हवाएं (लू)
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में गर्मी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है:
आज का तापमान (20 मई): दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य से काफी अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आज कई जगहों पर लू और कहीं-कहीं भीषण लू का असर देखने को मिलेगा। 21 मई को भी स्थिति जस की तस बनी रहेगी। अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच ही दर्ज किया जाएगा और 'ऑरेंज अलर्ट' प्रभावी रहेगा।
दिल्ली के विभिन्न इलाकों का हाल
आईएमडी द्वारा जारी डिस्ट्रिक्ट वाइज फोरकास्ट के मुताबिक, दिल्ली के सभी कोनों में एक जैसा ही सितम रहने वाला है:
उत्तर, उत्तर-पूर्व और उत्तर-पश्चिम दिल्ली: इन इलाकों में मुख्यतः आसमान साफ रहेगा और हीटवेव से सीवियर हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। दिन के समय 20 से 30 किमी/घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी।
नई दिल्ली, मध्य और दक्षिण दिल्ली: यहां भी गंभीर लू की स्थिति रहेगी। दिन के समय धूलभरी और शुष्क पछुआ हवाएं चलेंगी, जिससे धूप की तपिश और ज्यादा महसूस होगी।
पूर्वी दिल्ली और शाहदरा: इन क्षेत्रों में भी मुख्यतः साफ आसमान के साथ भीषण लू चलने और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।
NCR (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद) में भी नो रैन-ओनली हीट
दिल्ली से सटे एनसीआर के शहरों के लिए भी मौसम विभाग का पूर्वानुमान बेहद शुष्क और गर्म है:
नोएडा और गाजियाबाद: मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा और गाजियाबाद में 25 मई तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। यहां आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आस-पास बना रहेगा। दिन में तेज गर्म हवाएं चलेंगी। गुरुग्राम और फरीदाबादमें भी गंभीर लू का अलर्ट है, जहां लोगों को दिन के समय घर से न निकलने की सलाह दी गई है ।
40 किमी/घंटे की रफ़्तार से चलेंगी गर्म हवाएं (लू)
मौसम विभाग के मुताबिक सिर्फ हाई ट्रेंप्रेचर ही नहीं, बल्कि दिन के समय चलने वाली हवाएं भी आफत बनेंगी। दिल्ली-एनसीआर में दिन के दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की निरंतर गति से गर्म हवाएं चलेंगी, जो बीच-बीच में 40 किमी प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार में बदल सकती हैं। यह गर्म हवाएं त्वचा को झुलसाने वाली होंगी।
22 से 25 मई तक कैसा रहेगा मौसम?
21 मई के बाद भीषण लू की तीव्रता में मामूली कमी आ सकती है, लेकिन गर्मी का टॉर्चर जारी रहेगा:
22 से 25 मई: इन चार दिनों के दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान अनेक स्थानों के बजाय कुछ स्थानों पर लू की स्थिति दर्ज की जाएगी।
IMD की हेल्थ एडवाइजरी
दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही इस भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच सीधे धूप के संपर्क में आने से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी, ओआरएस (ORS) या घर के बने तरल पदार्थ (लस्सी, छाछ, आम पन्ना) का सेवन करते रहें।