राजधानी दिल्ली में एक बेहद ही हैरान कर देने वाली मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल वेपन्स एंड टैक्टिक्स (SWAT) टीम में तैनात कमांडो काजल चौधरी की हत्या के मामले में दर्दनाक खुलासा हुआ है। काजल की हत्या के आरोप में उसके पति ने को ही गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि, पति ने काडल को डंबल से पीट-पीटकर मार डाला। इस दौरान काजल के भाई को फोन पर उसकी चीखें सुननी पड़ीं, जब वह मदद के लिए चिल्ला रही थी।
