Get App

Earthquake : दिल्ली-NCR में हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके

Earthquake : कश्मीर से लेकर दिल्ली तक भूकंप के इन झटकों को महसूस को किया गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में बताया जा रहा है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jun 27, 2026 पर 7:44 PM
Earthquake : दिल्ली-NCR में हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके
मिल रही जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में बताया जा रहा है।

दिल्ली-एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में शनिवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस् में था।  रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई।

भारत समेत कई देशों में हिली धरती

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, अफगानिस्तान में आए भूकंप का केंद्र जमीन से 215 किलोमीटर की गहराई में था। यह भूकंप उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान के कलाफगन शहर से करीब 81 किलोमीटर दूर आया। भूकंप के झटके सिर्फ अफगानिस्तान तक ही सीमित नहीं रहे। पाकिस्तान, भारत, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिज़स्तान और तुर्कमेनिस्तान समेत कई देशों में भी लोगों ने कंपन महसूस की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें