Delhi Weather Today: दिल्लीवासियों को आखिरकार पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू की चेतावनी से राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में आंधी-तूफान और बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को मौजूदा गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। यह अलर्ट ऐसे समय में जारी किया गया है जब शहर में भीषण लू चल रही है और पिछले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
