Delhi Hot Air Balloon: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने यमुना किनारे 'बांसेरा पार्क' में बड़े उत्साह के साथ हॉट एयर बैलून सवारी की शुरुआत की थी। मकसद था लोगों को दिल्ली का 'एरियल व्यू' दिखाना और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देना। लेकिन लॉन्च के एक महीने बाद ही यह प्रोजेक्ट जमीन पर रेंगता नजर आ रहा है। आलम यह है कि लोग इस 'एडवेंचर' से दूरी बना रहे हैं, जिसके चलते आयोजकों को न केवल विस्तार की योजनाएं रोकनी पड़ी हैं, बल्कि टिकटों के दाम भी घटाने पड़े हैं।
