Get App

Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! 4 से 60 साल की उम्र के लोगों को लग सकेगा ये खास टीका

Dengue Vaccine: भारत ने अपनी पहली डेंगू वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ़ इंडिया (DCGI) ने Takeda Biopharmaceuticals India Pvt Ltd की QDENGA को मार्केट में इस्तेमाल की मंजूरी दी है। यह देश में मच्छरों से फैलने वाली सबसे आम बीमारियों में से एक से लड़ने की कोशिशों में एक बड़ा कदम है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 20, 2026 पर 5:12 PM
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! 4 से 60 साल की उम्र के लोगों को लग सकेगा ये खास टीका
Dengue Vaccine: भारत ने 4 से 60 साल की उम्र वालों के लिए पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA को मंजूरी दे दी है

Dengue Vaccine: भारत में डेंगू की रोकथाम की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने Takeda Biopharmaceuticals India Pvt Ltd की डेंगू वैक्सीन QDENGA को मार्केट में उपयोग की मंजूरी दे दी है। यह भारत की पहली स्वीकृत डेंगू वैक्सीन है, जिसे 4 से 60 साल की आयु के लोगों में डेंगू की रोकथाम के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह देश में मच्छरों से फैलने वाली सबसे आम बीमारियों में से एक से लड़ने की कोशिशों में एक बड़ा कदम है।

इस वैक्सीन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे लगवाने से पहले यह जांच कराने की आवश्यकता नहीं होगी कि व्यक्ति को पहले कभी डेंगू हुआ है या नहीं...। यानी पूर्व संक्रमण की जानकारी या प्री-वैक्सीनेशन टेस्ट के बिना भी यह वैक्सीन दी जा सकेगी। इससे डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में इसका इस्तेमाल आसान होगा।

43 देशों में मिल चुकी है मंजूरी

रिपोर्ट के अनुसार, टाकेडा के इंटरकॉन्टिनेंटल मार्केट्स के प्रमुख महेंद्र नायक ने बताया कि 2022 में लॉन्च होने के बाद QDENGA को 43 देशों में मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि दुनिया भर में इसकी 3.2 करोड़ (32 मिलियन) से अधिक डोज बांटी जा चुकी हैं। महेंद्र नायक ने एक बयान में कहा, "2022 में लॉन्च होने के बाद से QDENGA को 43 देशों में मंजूरी मिली है और दुनिया भर में इसकी 32 मिलियन से ज्यादा डोज बांटी गई हैं। यह मंजूरी भारत में डेंगू की रोकथाम को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें