Anurag Dhankar Dead: त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ अगरतला में संदिग्ध हालत में पुलिस मुख्यालय में मृत पाए गए हैं। अचानक से हुई उनकी मौत से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अभी इस बारे में पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस वजह से उनकी मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले थे।
अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि उनकी मौत कब और कैसे हुई? हालांकि, डीजीपी की मौत की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि, ज्यादा डिटेल के लिए आधिकारिक बयान का इंतजार करना पड़ेगा।
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ 1994 बैच के IPS अधिकारी (त्रिपुरा कैडर) थे। उन्होंने मई 2025 में त्रिपुरा के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) का पद संभाला था। राज्य के पुलिस प्रमुख बनने से पहले उन्होंने त्रिपुरा में DGP (इंटेलिजेंस) के तौर पर काम किया था।
उन्हें मई 2025 में त्रिपुरा का पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया था। उन्होंने राज्य के तत्कालीन डीजीपी अमिताभ रंजन का स्थान लिया था। तीन दशकों से ज्यादा के अपने शानदार करियर के दौरान उन्होंने राज्य पुलिस में कई अहम पदों पर काम किया।
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) तथा बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के साथ केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (डेप्युटेशन) पर भी सेवाएं दीं। वे कोसोवो में यूनाइटेड नेशंस मिशन का भी हिस्सा रहे, जहां उन्हें अंतरराष्ट्रीय पुलिसिंग का अहम अनुभव मिला।
करियर की प्रमुख उपलब्धियां
अनुराग धांकर को कानून-व्यवस्था, खुफिया तंत्र, आर्थिक अपराधों की जांच और अंतरराष्ट्रीय पुलिसिंग का व्यापक अनुभव है। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले से जुड़े भारत के भगोड़े हीरा कारबोरी नीरव मोदी मामले की सीबीआई जांच का नेतृत्व भी किया था।