Dense Fog: बुधवार यानी 31 दिंसबर को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) पर घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण उड़ान संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कम से कम 148 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और 150 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। अधिकारियों के अनुसार, 78 आने वाली और 70 जाने वाली उड़ानें रद्द की गईं, जबकि दो उड़ानों को डायवर्ट किया गया। बता दें कि IGIA दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) द्वारा संचालित है।
DIAL ने सुबह X पर एक पोस्ट में कहा कि विजिबिलिटी की स्थिति धीरे-धीरे सुधर रही है, हालांकि कुछ उड़ानों में व्यवधान जारी रह सकता है। इसमें यह भी कहा गया कि ऑन-ग्राउंड टीमें यात्रियों की सहायता करने और सभी टर्मिनलों पर आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारकों के साथ समन्वय कर रही हैं।
दो फ्लाइट डाइवर्ट, सैकड़ों हुई डिले
आपको बता दें कि घने कोहरे की वजह से दो फ्लाइट्स को जयपुर के लिए डाइवर्ट भी करना पड़ा. इसमें एक फ्लाइट तुर्कमेनिस्तान एयरलाइंस की अश्गाबात से आने वाली फ्लाइट T5531 भी शामिल है। वहीं, दूसरी फ्लाइट जनरल एविएशन की थी। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, दोनों फ्लाइट CAT III कंप्लायंस नहीं थीं, जिसकी वजह से दोनों फ्लाइट्स को जयपुर के लिए डाइवर्ट करना पड़ा। वहीं, डेंस फॉग, रियक्शरी इफेक्ट और ऑपरेशन रीजन की वजह से 300 से अधिक फ्लाइट्स का ऑपरेशन निर्धारित समय से देरी से हो सका।
9 घंटे तक नजर से सबकुछ रहा ओझल
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी जानकारी
इस बीच, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में व्याप्त कोहरे की स्थिति चुनिंदा हवाई अड्डों पर उड़ान संचालन को प्रभावित कर सकती है। X पर एक पोस्ट में, मंत्रालय ने कहा कि एयरलाइनों को यात्री सेवा मानदंडों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है, जिसमें समय पर सूचना देना, देरी के दौरान सहायता प्रदान करना, आवश्यक होने पर री-बुकिंग या रिफंड देना और सामान की सुविधा शामिल है।
बता दें कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGIA) रोजाना लगभग 1,300 उड़ानों का संचालन करता है।