अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ऐसा कानून बनाने जा रहे हैं, जिससे उन्हें उन देशों पर 500 फीसदी टैरिफ लगाने का अधिकार मिल जाएगा जो रूस से ऑयल खरीदते हैं। इन देशों में भारत पर शामिल हैं। इसका असर इंडिया में एक्सपोर्टर्स पर पड़ेगा। लेकिन, ज्यादा असर अमेरिका में लोगों पर पड़ेगा। ट्रेड डेटा के मुताबिक, अमेरिका रोजाना इस्तेमाल होने वाली कई चीजों के इंपोर्ट के लिए इंडिया जैसे देशों पर निर्भर है। ऐसे में इंडियन प्रोडक्ट्स पर ड्यूटी बढ़ने से अमेरिका के लिए ज्यादा विकल्प नहीं बचेंगे।
