Get App

JNU में उमर खालिद की किताब पर बवाल, आखिरी वक्त पर वेन्यू रद्द...नारेबाजी से गरमाया कैंपस

यह कार्यक्रम ‘इंटरनेशनल डे ऑफ द वर्ल्ड्स इंडिजिनस पीपल्स’ यानी दुनिया के मूल निवासियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (JNUSU) की ओर से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन मूल रूप से दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज-1 (SSS-1) के ऑडिटोरियम में होना था

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Aug 10, 2026 पर 10:19 PM
JNU में उमर खालिद की किताब पर बवाल, आखिरी वक्त पर वेन्यू रद्द...नारेबाजी से गरमाया कैंपस
JNU में उमर खालिद की किताब पर कार्यक्रम को लेकर हंगामा

दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में जेल में बंद स्कॉलर उमर खालिद की किताब ‘फ्रैक्चर्ड कम्युनिटीज़: आदिवासी हिस्ट्रीज एंड द पॉलिटिक्स ऑफ पावर’ पर चर्चा के दौरान सोमवार को हंगामा हो गया। कार्यक्रम के दौरान काफी नारे लगाए गए और दोनों पक्षों के बीच टकराव जैसी स्थिति बन गई। बताया गया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम शुरू होने से कुछ समय पहले ही इसके लिए बुक की गई जगह रद्द कर दी थी। इसके बावजूद कार्यक्रम को लेकर छात्रों के बीच विरोध और समर्थन देखने को मिला।

यह कार्यक्रम ‘इंटरनेशनल डे ऑफ द वर्ल्ड्स इंडिजिनस पीपल्स’ यानी दुनिया के मूल निवासियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (JNUSU) की ओर से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन मूल रूप से दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज-1 (SSS-1) के ऑडिटोरियम में होना था। हालांकि, आखिरी समय में वेन्यू की बुकिंग रद्द किए जाने के बाद कार्यक्रम को लेकर विवाद और बढ़ गया।

JNU ने आखिरी समय पर कार्यक्रम की जगह की बुकिंग रद्द की

कार्यक्रम शुरू होने से कुछ समय पहले ही जेएनयू प्रशासन ने ऑडिटोरियम की बुकिंग रद्द कर दी और कार्यक्रम की अनुमति वापस ले ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में जेएनयू प्रशासन ने कहा कि आयोजकों ने कार्यक्रम से जुड़ी पूरी जानकारी विश्वविद्यालय को नहीं दी थी, इसलिए ऑडिटोरियम की बुकिंग रद्द की गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें