President Droupadi Murmu: भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज इतिहास रच दिया है। उन्होंने हरियाणा के अंबाला एयर फोर्स बेस से भारत के सबसे हाई टेक लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। वह इस अत्याधुनिक फाइटर जेट में उड़ान भरने वाली पहली भारतीय राष्ट्रपति बन गई हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने इससे पहले अप्रैल 2023 में असम के तेजपुर एयर फोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI में भी उड़ान भरी थी।
