Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन का पावन पर्व सावन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन से सावन का महीना समाप्त माना जाता है। यह त्योहार भाई बहन के प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर उसकी सुख-समृद्धि कामना करती हैं और भाई सदैव उनकी रक्षा का वचन देते हैं। इस साल यह पावन पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन कई बड़ी ज्योतिष और खगोलीय घटनाएं भी हो रही हैं, जिससे यह और खास हो गया है।
