दिल्ली से महाराष्ट्र के शिरडी जा रही इंडिगो फ्लाइट में नशे में धुत एक पुरुष यात्री ने एयर होस्टेस से छेड़छाड़ की। यह घटना शुक्रवार दोपहर को हुई और शिरडी एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यात्री ने विमान के शौचालय के पास एयर होस्टेस को गलत तरीके से छुआ। एयर होस्टेस ने घटना की जानकारी क्रू मैनेजर को दी, जिन्होंने लैंडिंग के बाद सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी दी।
