उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। वहीं पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है। वहीं ठंड की वजह से कई राज्यों में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश में सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। ये आदेश यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर लागू किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के मुताबिक सरकारी स्कूलों के साथ-साथ CBSE और ICSE बोर्ड से जुड़े स्कूल भी शामिल हैं।
