Get App

बुर्ज खलीफा तक फैला था महादेव बेटिंग ऐप का साम्राज्य, ED ने कुर्क की ₹1,700 करोड़ की संपत्तियां

Mahadev Betting App Case: महादेव बेटिंग ऐप सट्टेबाजी का एक विशाल नेटवर्क था, जिसे छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल दुबई से ऑपरेट करते थे। इस प्लेटफॉर्म पर पोकर, कार्ड गेम्स, क्रिकेट, बैडमिंटन और यहां तक कि भारत में होने वाले चुनावों पर भी सट्टा लगाया जाता था। हजारों फर्जी बैंक खातों और शेल कंपनियों के जरिए पैसा घुमाया गया

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Mar 26, 2026 पर 4:08 PM
बुर्ज खलीफा तक फैला था महादेव बेटिंग ऐप का साम्राज्य, ED ने कुर्क की ₹1,700 करोड़ की संपत्तियां
ED के अनुसार, ये संपत्तियां सट्टेबाजी से हुई अवैध कमाई से खरीदी गई थीं

Mahadev Betting App Case: हजारों करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ED ने अब तक की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की है। ED की जांच का दायरा अब दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा तक पहुंच गया है। जांच एजेंसी ने सट्टेबाजी नेटवर्क के प्रमुख प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की दुबई में स्थित ₹1,700 करोड़ की आलीशान संपत्तियों को कुर्क कर लिया है।

दुबई के 'पॉश' इलाकों में फैला साम्राज्य

ED ने दुबई के उन इलाकों में संपत्तियां सीज की हैं, जहां रहना रईसों का सपना होता है। कुर्क की गई संपत्तियों में बुर्ज खलीफा में एक लग्जरी फ्लैट, हिल्स व्यू, फेयरवे रेजिडेंसी और सिद्रा जैसे वीआईपी इलाकों में अपार्टमेंट्स और बिजनेस हब में स्थित हाई-एंड यूनिट्स और SLS होटल एंड रेजिडेंस में फ्लैट शामिल है। ED के अनुसार, ये संपत्तियां सट्टेबाजी से हुई अवैध कमाई से खरीदी गई थीं और इन्हें विकास छापरिया, अतुल अरोड़ा और नितिन टिबरेवाल जैसे करीबियों के जरिए कंट्रोल किया जा रहा था।

क्या है महादेव बेटिंग ऐप घोटाला?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें