बंगाल में महुआ मोइत्रा के ऑफिस पर भीड़ ने फेंके अंडे, TMC सांसद ने BJP कार्यर्ताओं पर लगाए आरोप, शेयर किया वीडियो

Mahua Moitra Attack: बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं के साथ अपने ऑफिस में मीटिंग कर रहीं सांसद महुआ मोइत्रा पर अंडे और सब्जियां फेंकी गईं। उन्होंने इस घटना की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी।

अपडेटेड Jul 01, 2026 पर 5:33 PM
बंगाल में महुआ मोइत्रा के ऑफिस पर भीड़ ने फेंके अंडे

Mahua Moitra Attack: बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं के साथ अपने ऑफिस में मीटिंग कर रहीं सांसद महुआ मोइत्रा पर अंडे और सब्जियां फेंकी गईं। उन्होंने इस घटना की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी। उन्होंने आरोप लगाया की यह लोग बीजेपी के भेजे हुए गुंडे हैं, साथ ही यह भी कहा कि इस दौरान पुलिस ने भी भीड़ को शांत करने की कोशिश नहीं की।

उन्होंने अपने X अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में कहा, "देखिए, पुलिस की मौजूदगी में क्या हो रहा है। यह BJP की भीड़ है जो पिछले एक घंटे से यहां खड़ी है। वे अंडे और सब्जियां फेंक रहे हैं। यही हो रहा है। यह मेरा इलाका है, मैं यहां की MP हूं। मैं अपने ऑफिस में हूं और कहीं नहीं जाऊंगी।"


यह घटना उस समय सामने आई जब टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेपी पर यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) और कानून-व्यवस्था से जुड़े एक बिल को लेकर तीखा हमला बोला था। उन्होंने आरोप लगाया था कि बीजेपी डरा-धमकाकर विपक्ष को “उखाड़ फेंकने” की कोशिश कर रही है, जिसके लिए वह विभाजनकारी और सख्त कदम उठा रही है।

बीजेपी, पार्टी कमजोर कर रही है: महुआ मोइत्रा

TMC प्रमुख ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर हुई बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मोइत्रा ने आरोप लगाया कि BJP ने तृणमूल कांग्रेस को जमीनी स्तर पर कमजोर करने के लिए एक "ऑपरेशन" शुरू किया है, जिसके तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को बैठकें और रैलियां करने से रोका जा रहा है।

ANI की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, “तृणमूल कांग्रेस को जड़ से खत्म करने की कोशिश की जा रही है। आरोप है कि अगर कार्यकर्ता कार्यक्रम आयोजित करते हैं, तो उन्हें झूठे मामलों और पुलिस कार्रवाई की धमकी दी जाती है।”

इमरजेंसी के दौर का जिक्र करते हुए मोइत्रा ने कहा कि राजनीतिक आवाजों को हमेशा के लिए दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे TMC की सालाना 21 जुलाई की शहीद रैली से पहले प्रशासन से न डरें।

उन्होंने कहा, "लाखों वोटरों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। इमरजेंसी के दौरान भी लोगों को दबाया नहीं जा सका था। 21 जुलाई का कार्यक्रम होगा और हमारे नेता हमें आगे का रास्ता दिखाएंगे।"

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Donation Scam: कुंभ में लूटा गया सबसे ज्यादा राम मंदिर का चढ़ावा! जीजा-साले की जोड़ी ने उड़ाई बड़ी रकम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।