Get App

El Nino Risks: अगस्त में अल नीनो बढ़ा सकता है मुश्किलें! बारिश का घाटा 12% पर आया पर ये रिपोर्ट चिंता बढ़ाने वाली

El Nino Impact: आने वाले दिनों के मौसम और मानसूनी चाल को लेकर दौलत Capital ने कहा है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का निकट भविष्य का आउटलुक मध्य और पश्चिमी भारत में सामान्य से अधिक बारिश की ओर इशारा करता है। हालांकि मजबूत होता अल नीनो और लगभग न्यूट्रल इंडियन ओशन डिपोल (IOD) अगस्त के महीने में पूरे सीजन के व्यापक जोखिम को बनाए हुए हैं

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Aug 04, 2026 पर 2:28 PM
El Nino Risks: अगस्त में अल नीनो बढ़ा सकता है मुश्किलें! बारिश का घाटा 12% पर आया पर ये रिपोर्ट चिंता बढ़ाने वाली
El Nino impact: देश में मानसूनी बारिश में सुधार के चलते कुल बारिश का घाटा घटकर 12 प्रतिशत पर आ गया है

El Nino impact: देश में मानसूनी बारिश में सुधार के चलते कुल बारिश का घाटा घटकर 12 प्रतिशत पर आ गया है। इसके साथ ही जलाशयों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। रिपोर्टस के मुताबिक आने वाले समय में मध्य और पश्चिमी भारत में सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद जगी है। इतने सारे पॉजिटिवि बदलाव दिखने के बावजूद अगस्त महीने में अल नीनो का बढ़ता खतरा देश के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। एएनआई के मुताबिक फाइनेंशियल फर्म दौलत कैपिटल की एक रिपोर्ट में मानसूनी बारिश, अल नीनो के जोखिम और खरीफ फसलों की बुआई को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

बारिश के कवरेज में सुधार, लेकिन वितरण को लेकर बढ़ी चिंता

दौलत कैपिटल की रिपोर्ट के मुताबिक देश में कम बारिश वाले क्षेत्रों की हिस्सेदारी पिछले सप्ताह के 40 प्रतिशत से घटकर अब 36 प्रतिशत रह गई है। बेहद कम बारिश दर्ज करने वाले क्षेत्र शून्य बने हुए हैं। अत्यधिक बारिश पाने वाले इलाकों की हिस्सेदारी में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह आंकड़ा पिछले सप्ताह के महज 1 प्रतिशत से बढ़कर अब 11 प्रतिशत पर पहुंच गया है। देश में सामान्य बारिश वाले क्षेत्रों की हिस्सेदारी में गिरावट आई है और यह 57 प्रतिशत से घटकर 51 प्रतिशत पर आ गई है।

रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि बारिश के आंकड़ों में आया यह सुधार कम बारिश वाले क्षेत्रों के सामान्य होने से नहीं बल्कि कुछ खास इलाकों में बहुत अधिक बारिश होने की वजह से आया है। इसका मतलब यह है कि देश भर में बारिश का वितरण समान रूप से होने के बजाय कुछ हिस्सों में बहुत तेज और अत्यधिक बारिश दर्ज की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें