El Nino Impact: जून के महीने में मानसून की सुस्त पड़ती रफ्तार के बीच देश के कृषि क्षेत्र पर अल-नीनो का साया मंडराने लगा है। उत्तर प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक देश के 12 राज्यों पर इसका सबसे गंभीर असर पड़ने की आशंका है। इस संभावित संकट से निपटने और खरीफ फसलों को बचाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्रालय पूरी तरह सतर्क हो गया है।
