Get App

Gold Price Today: सोने का भाव और नीचे; दिल्ली, लखनऊ, जयपुर में ₹134040 पर आया 22 कैरेट

Gold Price Today: सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। सोने की वैश्विक कीमत इस साल जनवरी में 5,594.82 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 21, 2026 पर 7:29 AM
Gold Price Today: सोने का भाव और नीचे; दिल्ली, लखनऊ, जयपुर में ₹134040 पर आया 22 कैरेट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,125.90 डॉलर प्रति औंस पर है।

21 अक्टूबर को देश में सोने की कीमत में गिरावट है। अलग-अलग शहरों में 24 और 22 कैरेट दोनों का भाव लुढ़का है। सुबह के वक्त राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 146220 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में भाव 146070 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,125.90 डॉलर प्रति औंस पर है। निवेशक अगले हफ्ते आने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

फेडरल रिजर्व की मॉनेटरी पॉलिसी मीटिंग 27-28 अक्टूबर को है। सितंबर में अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने अपनी बेंचमार्क ओवरनाइट ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद ये 3.75%-4.00% की रेंज में आ गईं। सोने की वैश्विक कीमत इस साल जनवरी में 5,594.82 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 146220 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 134040 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें